Jehanabad : बंद घर से नकद समेत 15 लाख की संपत्ति चोरी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सवजपुरा गांव में चोरों ने एक बंद घर से 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली, जिसमें ज्वेलर्स, कपड़ा व नकद शामिल है.

विज्ञापन

कलेर. सवजपुरा गांव में चोरों ने एक बंद घर से 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली, जिसमें ज्वेलर्स, कपड़ा व नकद शामिल है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सवजपुरा ग्राम निवासी संतोष कुमार अपने पूरे परिवार के साथ बगल के बाजार दाउदनगर में रहते थे, अहले सुबह इन्हें किसी ने यह सूचना दिया कि इनके घरों में चोरी कर ली गयी है. जब यह अपने घर आते हैं तो देखते हैं कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर बड़ा बक्सा में रखे करीब 15 लाख रुपये का सोना, 30000 का चांदी सहित 15000 कैश की चोरी कर ली गयी है. इसके बाद उनके द्वारा महेंदिया थाना को सूचना दिया जाता है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि संतोष कुमार द्वारा दिये आवेदन के बाद अज्ञात के विरुद्ध महेंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने यह भी बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर चोरी की घटनाओं को बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस का यह प्रयास होगा कि जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन