हल्की बारिश होने से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरायी

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 24 Jul 2025 7:26 PM

विज्ञापन

जिले में बिजली की लचर आपूर्ति से आम उपभोक्ता परेशान हैं. बरसात के मौसम में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.

विज्ञापन

अरवल. जिले में बिजली की लचर आपूर्ति से आम उपभोक्ता परेशान हैं. बरसात के मौसम में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में यदि बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं हो तो हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि, मामूली खराबी हो जाने के बाद घंटों तक उसे दुरुस्त नहीं किया जाता. नतीजा लोग उमस भरी गर्मी को झेलते हुए समय बिताने को मजबूर रहते हैं. आश्चर्य की बात तो यह है कि, बिजली की व्यवस्था के संदर्भ में कोई शिकायत व सुझाव देने के लिए भी यदि कोई उपभोक्ता बिजली अधिकारियों को फोन करता है तो उनसे संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है. बिजली कर्मी या तो फोन तक नहीं उठाते हैं जिससे कि, घंटों तक संशय बना रहता है. बिजली आपूर्ति बहाल होगी अथवा नहीं, खास बात यह है कि, अक्सर रात्रि के समय में ही बिजली संचरण पर ब्रेक लगता है. यह स्थिति एक दो दिनों की नहीं है. जब से बरसात का मौसम आया है तब से यही स्थिति है. बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता खासा परेशान हैं. कभी-कभी तो घंटों बिजली नहीं आती है. अगर रात में वर्षा हो जाये, तब रात भर बिजली नहीं आती संध्या में बरसात हो जाये तो दिन में दस बजे के बाद ही लोगों को बिजली मिल पायेगी और उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में रात भर जगकर किसी तरह पंखा झेल पाते हैं. जिले को पर्याप्त पावर रहने के बाद भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है. फॉल्ट की समस्या ज्यादा बढ़ी हुई है. जिले में पर्याप्त मात्रा में है बिजली आपूर्ति, बावजूद बिजली का नहीं हो रही नियमित आपूर्ति : जिले को पर्याप्त पावर रहने के बाद भी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है. फॉल्ट की समस्या ज्यादा बढ़ी हुई है. बुधवार को रात में बारिस हुई उसके बाद इमामगंज फीडर में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी और रात भर बिजली नहीं आयी. उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में पंखा झेल कर रात बिताये. सुबह सात बजे के बाद बिजली आयी. वहीं गुरुवार को हल्की बारिस के बाद तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी

नल जल से आपूर्ति नहीं हुआ नल का जल : ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गावों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को शुद्ध नल के जल का पानी समय से नहीं मिल पा रहा है. अक्सर शाम के समय से बिजली का आंखमिचौनी शुरू हो जाता है जो रात में दस बजे के बाद ही ठीक हो पाता है.

क्या कहते हैं अधिकारी

ग्रिड में समस्या थी, जिसका समाधान आज हो गया है. जल्द ही बिजली व्यवस्था सामान्य हो जायेगी. बारिश होने के बाद फॉल्ट आ जा रहा था, जिसे ठीक करा दिया गया है.

परवेज अंसारी, कार्यपालक अभियंता, अरवल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन