जहानाबाद: कलेर में मधुश्रवां मंदिर से पीतल का घंटा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Author Anjani kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
चाेरी करते चोर

चाेरी करते चोर

प्रसिद्ध मधुश्रवां धाम मंदिर से पीतल का घंटा चोरी हो गया है. अज्ञात चोर रात में मंदिर में घुसा और घंटा ले भागा, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

Jehanabad News : महर्षि च्यवन ऋषि की जन्मस्थली प्रसिद्ध मधुश्रवां धाम मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा पीतल का घंटा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है.

रात में मुंह ढंककर मंदिर में घुसा चोर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 12 बजे के बाद एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर गमछा बांधकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ. उसने पहले आसपास का जायजा लिया और फिर मंदिर में लगा पीतल का बड़ा घंटा खोलकर फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज में उसकी पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.

सुबह श्रद्धालुओं को हुई चोरी की जानकारी

शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर से घंटा गायब देखा. इसके बाद मंदिर के पुजारी अखिलेश्वर भारती ने स्थानीय थाना को सूचना दी और अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बरबीघा के बिजली एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं


विज्ञापन
Anjani Kumar

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन