ePaper

Jehanabad : पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Dec 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के लिए जहानाबाद न्यायालय भेजा है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के लिए जहानाबाद न्यायालय भेजा है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस में शराब के नशे में हंगामा कर रहे परसबिगहा थाना क्षेत्र के नौरू गांव निवासी अशोक कुमार, टेहटा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी कृष्ण कुमार एवं गुलजारबिगहा निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने मेडिकल जांच कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

महिला बोगी में यात्रा करते आठ पकड़ाये

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 8 पुरूष यात्री को पकड़ा गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन