टेहटा बाइपास के समीप गड्ढे में पलटा पिकअप, 12 घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 9:40 PM

विज्ञापन

रविवार को पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के टेहटा बाइपास के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में एक पिकअप वाहन पलट गया जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मखदुमपुर. रविवार को पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के टेहटा बाइपास के समीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में एक पिकअप वाहन पलट गया जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव निवासी कमी देवी, प्रतिमा देवी, देवकाली देवी, आदित्य कुमार, कंचन देवी, बेनी देवी समेत कई लोग शामिल हैं. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम नसरतपुर गांव से गंगा स्नान करने को लेकर एक पिकअप वाहन में 24 से अधिक लोग सवार होकर गये थे. जो रविवार को पटना में गंगा स्नान करके पुनः अपने घर नसरतपुर वापस लौट रहे थे. वहीं टेहटा बाइपास के समीप चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में वाहन को पलटी मार दिया एवं खुद वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना से सूचना पर पहुंची टेहटा थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है. घायलों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन