बिहार के जहानाबाद में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा समेत 6 जवान घायल

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 May 2025 4:13 PM

विज्ञापन

attack on bihar police

Bihar News: जहानाबाद के तुरकौल गांव में महिला JE से छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. हमले में दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. चौंकाने वाली बात यह रही कि हमलावरों में झारखंड पुलिस का एक जवान भी शामिल था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महिला जूनियर इंजीनियर (JE) से छेड़खानी के मामले में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में दो सब-इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमलावरों में झारखंड पुलिस का एक जवान भी शामिल था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना की शुरुआत 24 मई को हुई थी, जब लघु सिंचाई विभाग की महिला जेई पल्लवी कुमारी सरकारी काम के सिलसिले में तुरकौल गांव गई थीं. वहां नहर परियोजना की जांच के दौरान गांव के अनिल सिंह का बेटा गौरी शंकर सिंह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा और उनका मोबाइल भी छीन लिया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया था.

झारखंड पुलिस में कार्यरत जवान भी दिया ग्रामीणों का साथ

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान शुरू किया. गुरुवार को जब पुलिस टीम गांव पहुंची तो वहां स्थिति बिगड़ गई. आरोपी गौरी शंकर सिंह के परिजनों ने पुलिस का विरोध किया और इस दौरान झारखंड पुलिस में कार्यरत जवान नरेंद्र सिंह ने भी पुलिस टीम का विरोध करते हुए ग्रामीणों का साथ दिया.

हमले में घायल हुईं महिला दारोगा

देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और पुलिस पर पथराव और मारपीट शुरू हो गई. हमले में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. अन्य घायल पुलिसकर्मियों में बबलू सिंह, नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

झारखंड पुलिस का जवान गिरफ्तार, छापेमारी जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस के जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी गौरी शंकर सिंह फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, JDU के दो बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन