ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला, कहा- अब 'जमशेदपुर बिहारी' हुए प्रभु

Updated at : 26 Feb 2026 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Droupadi Murmu Jamshedpur Visits

जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव पर श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (बीच में नारियल फोड़ते) और दाएं बगल में खड़ी हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. फोटो: प्रभात खबर

Droupadi Murmu Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव पर श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखी. भूमि पूजन के बाद उन्होंने कहा कि अब प्रभु ‘जमशेदपुर बिहारी’ हुए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Droupadi Murmu Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को शहर के कदमा मरीन ड्राइव पर श्री श्री जगन्नाथ मंदिर और जगन्नाथ आध्यात्मिक धर्मार्थ केंद्र की आधारशिला रखी. इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया. कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. भूमि पूजन के पश्चात एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जमशेदपुर में प्रभु जगन्नाथ के मंदिर की स्थापना का यह सबसे उपयुक्त समय है.

भक्तों को रिझाते हुए आते हैं महाप्रभु

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भावुक होते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ जल्दी नहीं आते, उनके आने का लंबा इंतजार करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि जब रथ यात्रा होती है, तो प्रभु झूला झूलते और मधुर गीतों के जरिए भक्तों को रिझाते हुए आते हैं. राष्ट्रपति ने धार्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रांची में निड़ाचढ मंदिर बनने के बाद वह ‘निड़ाचढ बिहारी’ कहलाए और झारखंड से उनका गहरा नाता जुड़ा. अब जमशेदपुर में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही प्रभु ‘जमशेदपुर बिहारी’ हो गए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि अब भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा जमशेदपुर और यहां के निवासियों पर बरसेगी.

विश्व के भगवान हैं जगन्नाथ

द्रौपदी मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ की महिमा बताते हुए कहा कि वे सर्व सुलभ हैं और पूरे विश्व के भगवान हैं. उनकी सहज लोकप्रियता और भक्तों के प्रति उनका प्रेम पूरी दुनिया में विख्यात है. इससे पूर्व, राष्ट्रपति अपने एकदिवसीय दौरे पर विशेष विमान से रांची पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर ‘जोहार’ किया, वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड नगर निकाय चुनाव के काउंटिंग की उल्टी गिनती शुरू, कल सुबह आठ बजे से गिनती

गणमान्य विभूतियों की रही उपस्थिति

रांची से राष्ट्रपति सीधे जमशेदपुर के लिए रवाना हुईं. कदमा मरीन ड्राइव स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित भूमि पूजन समारोह में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. मंदिर के साथ बनने वाला आध्यात्मिक केंद्र क्षेत्र में संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार का मुख्य केंद्र बनेगा.

इसे भी पढ़ें: सबसे सटीक, सबसे तेज: झारखंड निकाय चुनाव अपडेट देखें प्रभात खबर पर, ग्राउंड जीरो से लाइव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola