Jehanabad : सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगी एमआरआइ व सीटी स्कैन की सुविधा

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाज करने आने वाले मरीजों को आने वाले दिनों में सीटी स्कैन तथा एमआइ की सुविधा मिलेगा. मरीज को सीटी स्कैन व एमआइ की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. सदर अस्पताल में इलाज करने आने वाले मरीजों को आने वाले दिनों में सीटी स्कैन तथा एमआइ की सुविधा मिलेगा. मरीज को सीटी स्कैन व एमआइ की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. मरीज को बेहतर इलाज की सुविधा मिले यह सुनिश्चित कराया जा रहा है. सदर अस्पताल परिसर में बन रहे नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर सीटी स्कैन तथा एम आर आयी यूनिट स्थापित किया जायेगा. इसके लिए सिविल सर्जन व डीपीएम द्वारा जगह का चयन भी कर लिया गया है. यूनिट स्थापित करने वाले एजेंसी को इसकी जानकारी दे दी गई है. एजेंसी द्वारा जगह को देखने के बाद यूनिट स्थापित कर दिया जाएगा. वर्तमान में सदर अस्पताल में इलाज करने आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन तथा एम आर आई जैसी सुविधाओं के लिए पटना- गया जाना पड़ता है. सदर अस्पताल में इसकी व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब अगले कुछ दिनों में यूनिट स्थापित हो जाने के बाद मरीज को काफी राहत मिलेगा. सदर अस्पताल में इलाज करने आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूर्व में भी यूनिट स्थापित करने के लिए जगह का चयन हुआ था. अस्पताल परिसर में जगह नहीं मिलने के बाद अस्पताल के समीप संचालित एक विद्यालय में जगह का चयन किया गया था. जहां सीटी स्कैन यूनिट स्थापित किया जाना था. हालांकि संबंधित एजेंसी द्वारा उसे जगह को सुरक्षित नहीं मानते हुए यूनिट स्थापित करने से इनकार कर दिया गया था. तभी से अस्पताल परिसर में ही जगह का चयन करने का प्रयास किया जा रहा था. आखिरकार नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर जगह का चयन कर लिया गया है जहां यूनिट स्थापित होगा.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन