ePaper

डीएम-एसपी ने की घाटों एवं आयोजन स्थलों का स्थलीय भ्रमण व जांच

Updated at : 24 Oct 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने की घाटों एवं आयोजन स्थलों का स्थलीय भ्रमण व जांच

छठ महापर्व के अवसर पर जिले में कई दिनों से बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. छठ महापर्व के अवसर पर जिले में कई दिनों से बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. डीएम अलंकृता पांडेय एवं एसपी विनीत कुमार के द्वारा निरंतर तैयारी की समीक्षा एवं स्थलीय जांच की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम एवं एसपी की संयुक्त रूप से जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के संगम घाट का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में साफ -सफाई, स्वच्छता, लाइटिंग, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सीसीटीवी की व्यवस्था तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. साथ ही डीएम द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि घाट पर शौचालय की व्यवस्था कर दी जाये. घाट के लिए गोताखोरो की भी व्यवस्था सीओ सदर के स्तर से करने का निर्देश दिया गया एवं इनकी सूची सूचना पट्ट पर अथवा फ्लैक्स, बैनर के माध्यम से गोताखोरों के नाम एवं मोबाइल नंबर जारी करने का निर्देश दिया. आयोजन के दौरान एसडीआरएफ की टीम की उपस्थिति भी घाट पर रहेगी, इसके लिए डीएम के द्वारा सीओ को निर्देशित कर दिया गया है. साथ ही चेंजिंग रूम के निर्माण के कार्य को तुरंत पूर्ण करने एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था और दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. छठ घाटों पर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने का निर्देश संबंधित थानाध्यक्षों को भी दिया गया. इसके अतिरिक्त डीएम के निर्देशानुसार लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों के द्वारा पंचायतों को प्रत्यक्ष रूप से साफ़ दिखने के दृष्टिकोण से सभी वार्डों में कचरे का उठाव किया जा रहा है. साथ ही विभागीय दिशा निदेश के आलोक में प्रखंडों में अवस्थित घाटों का साफ-सफाई किया जा रहा है, साथ ही छठ घाटों तक जाने वाले रास्ते को भी स्वच्छता कर्मियों के द्वारा साफ किया जा रहा है, ताकि च्छ और सुंदर वातावरण में आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन