ePaper

Jehanabad : बिहार में प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : रेखा

Updated at : 05 Nov 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : बिहार में प्रचंड बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : रेखा

अरवल विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार के समर्थन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भव्य रोड शो किया. रोड शो में व्यवसायी वर्गों और आम जनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही. पूरे इलाके में रेखा गुप्ता जिंदाबाद, मोदी-नीतीश जिंदाबाद और मनोज कुमार जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा.

विज्ञापन

Jehanabad Election. अरवल . अरवल विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार के समर्थन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भव्य रोड शो किया. रोड शो में व्यवसायी वर्गों और आम जनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही. पूरे इलाके में रेखा गुप्ता जिंदाबाद, मोदी-नीतीश जिंदाबाद और मनोज कुमार जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा. सीएम रेखा गुप्ता के स्वागत में महिलाओं ने अपने घरों के द्वार से फूलों की वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया. जैसे ही उनका काफिला बैदराबाद बाजार पहुंचा, वहां उत्साह की लहर दौड़ गयी. चारों ओर एनडीए समर्थकों का जोश देखने लायक था. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. अरवल से भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा बही है, और जनता इस विकास को जारी रखने के लिए एनडीए को दोबारा सत्ता में लायेगी. सीएम ने व्यवसायी वर्ग से अपील की कि वे उस दौर को याद करें जब जंगल राज में व्यापार चौपट हुआ था. उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से वैसी स्थिति न लौटे, इसके लिए व्यवसायी वर्ग और आम जनता को एकजुट होकर एनडीए का समर्थन करना चाहिए. इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो प्रेम और समर्थन मिल रहा है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा संकल्प है, मेरे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान व्यवसायी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का चांदी के मुकुट से सम्मान किया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति रंजन गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, रवि केसरी, मुन्ना मोर्य, ओम जायसवाल, शशि भूषण भट्ट, दीपक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन