नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक सड़क किनारे बेहोश मिला, अस्पताल में भर्ती

नशाखुरानी के शिकार युवक का इलाज कराती पुलिस.
Jehanabad News लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में पहुंचायी. वहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है. होश आने के बाद ही युवक की पहचान हो पाएगी.
Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जिले में नशाखुरानी गिरोह एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. गुरुवार की रात करीब 10 बजे बिहारशरीफ-जहानाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहर के निजामुद्दीनपुर के समीप एक युवक मूर्छित अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला.
स्थानीय लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखा. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने युवक से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था. युवक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान भी बरामद नहीं हुआ.
लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी
इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल में इलाज के दौरान युवक अर्द्धबेहोशी की हालत में लगातार छटपटाता रहा, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ा. कई बार युवक के हाथ में लगी सलाइन भी निकल गई और वह बेड से नीचे गिर पड़ा. इसके बावजूद डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी रखा गया.
युवक की पहचान नहीं
सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार युवक नशे का शिकार प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि नशाखुरानी गिरोह ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की और बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया.
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. होश में आने के बाद ही हो उसकी पहचान हो सकेगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि सदर अस्पताल में युवक का इलाज जारी है.
Also Read: कनौली गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










