Jehanabad : कोर्ट हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरने से अधेड़ की गयी जान
Published by : MINTU KUMAR Updated At : 14 Mar 2026 10:41 PM
पटना–गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के समीप एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई
जहानाबाद नगर
. पटना–गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट के समीप एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई जब गया-पटना मेमू सवारी ट्रेन से यात्रा कर रहे दिलीप कुमार सिन्हा, सरवहदा गांव, गया जी जिले के निवासी, असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गये और ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजन नीतीश कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार ट्रेन से यात्रा के दौरान असंतुलित होकर गिर गये थे. वहीं, इस मामले में एसआइ अविनाश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










