Jehanabad : जिले में 33 विद्यालयों के लिए नहीं मिल रही जमीन

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बात कर रही है और हर पंचायत में प्लस टू शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर प्लस टू स्कूल खोले गये हैं.

विज्ञापन

अरवल. सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बात कर रही है और हर पंचायत में प्लस टू शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर प्लस टू स्कूल खोले गये हैं. लेकिन कई उत्क्रमित विद्यालयों के पास भवन न होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूल संचालन किसी तरह टीन शेड या सामुदायिक भवन में हो रहा है. वहीं, जिले के 33 विद्यालयों के लिए अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है, जिससे स्थायी भवन का निर्माण नहीं हो सका है. कुछ विद्यालयों को पास के विद्यालयों में शिफ्ट करना पड़ा है. विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक भी इस स्थिति से परेशान हैं. उत्क्रमित और नवसृजित स्कूलों को न तो अपना भवन मिला है और न ही आवश्यक उपस्कर उपलब्ध हैं, जिसके कारण छात्रों को व्यवस्थित रूप से पढ़ाई करना संभव नहीं हो पा रहा है. विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों से जमीन की मांग की है, लेकिन अब तक कोई सीओ स्कूलों के लिए उपयुक्त जमीन ढूंढ़ने में सफलता नहीं पा सके हैं. इन विद्यालयों को नहीं मिल रहा जमीन : अरवल प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परासी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्यारेचक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भदासी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अमरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय वासिलपुर भूसड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखी बिगहा, कलेर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहलेजा, करपी प्रखंड के नवसृजित विद्यालय खलीलपुरा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर परियारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय झिकटिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलखारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोर्रा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर चाय, प्राथमिक कन्या विद्यालय बेलखरा, प्राथमिक उर्दू विद्यालय बेलखारा, प्राथमिक विद्यालय सतवन, प्राथमिक विद्यालय हंसराज बाग, नवसृजित विद्यालय राधे बिगहा, उत्कृमित विद्यालय सेलारपुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गुलजारबाग, प्राथमिक विद्यालय कंसारा, प्राथमिक विद्यालय अबगीला, कुर्था प्रखंड के मध्य विद्यालय मानिकपुर, प्राथमिक विद्यालय नदौरा, प्राथमिक विद्यालय सचई दक्षिण, प्राथमिक विद्यालय भुत बिगहा, प्राथमिक विद्यालय राणानगर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मानिकपुर, उत्क्रमित उच्च मेदनीपुर बड़हिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धमौल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इब्राहिमपुर हिंदी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेनीपुर, बंशी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेनारी को जमीन नहीं मिल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन