Jehanabad : पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ढकनीबिगहा गांव से मंगलवार को पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

मखदुमपुर

. ढकनीबिगहा गांव से मंगलवार को पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा नगर पंचायत मखदुमपुर के ढकनीबिगहा गांव स्थित यज्ञ मंडप से प्रारंभ हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मखदुमपुर बाजार पहुंची. बाजार स्थित कृष्ण वंशी शब्द घाट के समीप श्रद्धालुओं ने जमुना नदी के पवित्र जल से कलश में जल भरा. कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण समेत अन्य भक्तिमय जयघोषों से पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में सराबोर हो गया. यात्रा में आगे-आगे दर्जन भर सजे-धजे घोड़े चल रहे थे, जबकि पीछे साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्ति गीतों से माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना हुआ था। इस पावन अवसर पर लगभग 1100 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं.

यज्ञ समिति से जुड़े ग्रामीण रामप्रवेश सिंह, सुधीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मंदिर परिसर के समीप पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस धार्मिक आयोजन में वाराणसी एवं उज्जैन से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास हरिशानंद जी महाराज एवं रामचंद्र जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भागवत कथा एवं प्रवचन का लाभ मिलेगा. यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-आहुति, यज्ञ मंडप की परिक्रमा तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे. इस महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग ले रहे हैं. आयोजन का समापन 27 जनवरी को पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा. ग्रामीणों का मानना है कि इस यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन