Jehanabad : बीस सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन योजनाओं के क्रियान्वयन का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : बीस सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन योजनाओं के क्रियान्वयन का संकल्प

प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय के सुसज्जित कक्ष में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन हुआ. बीडीओ मनोज कुमार की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कलेर

. प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय के सुसज्जित कक्ष में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन हुआ. बीडीओ मनोज कुमार की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह और उपाध्यक्ष पिंटू निषाद भी मौजूद थे. बीडीओ ने कहा कि यह कार्यालय सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर प्रखंड के विकास के लिए काम करेगा. बीस सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को कलेर प्रखंड में लागू करना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है. सभी जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है. राज्य सरकार ने सैंकड़ों योजनाएं और महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. इन योजनाओं का लाभ दिलाने, प्रचार-प्रसार और निगरानी का कार्य जमीनी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है. जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव ने कहा कि समिति गठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास है. कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बीपीआरओ रंजीत कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ टूटू, भाजपा जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष कुन्दन पाठक, बीस सूत्री सदस्य सन्तोष शर्मा, वकील पासवान, वकील ठाकुर, मुन्ना देवी, संजीव शर्मा, एजाज अहमद, मंसूर आलम मदारी, जिला मंत्री टोनू मिश्रा, नंदलाल यादव सहित एनडीए के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन