ePaper

Jehanabad : भाकपा माले का दो दिवसीय 13वां जिला सम्मेलन संपन्न

Updated at : 29 Jun 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : भाकपा माले का दो दिवसीय 13वां जिला सम्मेलन संपन्न

भाकपा-माले का दो दिवसीय 13वां जिला सम्मेलन संपन्न हो गया. सम्मेलन में प्रथम दिन पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ-साथ पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं मिथिलांचल के प्रभारी व अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. भाकपा-माले का दो दिवसीय 13वां जिला सम्मेलन संपन्न हो गया. सम्मेलन में प्रथम दिन पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ-साथ पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं मिथिलांचल के प्रभारी व अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा उपस्थित रहे. सम्मेलन के दूसरे सत्र की शुरुआत होते ही अनिवार्य कार्य से उक्त दोनों राष्ट्रीय नेता को बाहर जाना था. शेष समय में पार्टी के पर्यवेक्षक निरंजन पासवान जो पार्टी राज्य राज्य स्थायी समिति के सदस्य हैं. पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य और मगध जोन के प्रभारी अमर जी भी पूरे सम्मेलन में उपस्थित रहे व समय-समय पर मगध जोन के प्रभारी ने सम्मेलन को दिशा निर्देश करते रहे. सम्मेलन में चयनित प्रतिनिधि 178 उपस्थित थे जिसमें 23 महिला भी उपस्थित रहे. दूसरे सत्र की शुरुआत अध्यक्ष मंडल के चुनाव के बाद शुरू की गयी. अध्यक्ष मंडल में रेणु देवी, अरुण विंद, विनोद कुमार भारती तथा रामाधार सिंह के अलावे सम्मेलन में साथियों के जो सुझाव सलाह जो आए, उसे लिपिबद्ध करने के लिए उदय कुमार एवं वेंकटेश शर्मा चुने गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन