Jehanabad : चेकिंग के दौरान बाइक छोड़ फरार हुआ तस्कर, 70 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : चेकिंग के दौरान बाइक छोड़ फरार हुआ तस्कर, 70 लीटर शराब बरामद

कड़ौना थाने की पुलिस को देख मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर जहानाबाद की ओर आ रहे तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया. पुलिस को शक होने पर जब मोटरसाइकिल पर लदे बोरे की तलाशी ली तो पता चला कि उसमें शराब है. थ

विज्ञापन

जहानाबाद. कड़ौना थाने की पुलिस को देख मोटरसाइकिल से शराब की खेप लेकर जहानाबाद की ओर आ रहे तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया. पुलिस को शक होने पर जब मोटरसाइकिल पर लदे बोरे की तलाशी ली तो पता चला कि उसमें शराब है. थानाध्यक्ष पवन कुमार दास ने बताया कि पुलिस सड़क पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गश्त कर रही थी. इसी क्रम में दूर से ही पुलिस की गाड़ी देखकर संदिग्ध सड़क किनारे बाइक खड़ी कर फरार हो गया. शक होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बोरे में शराब है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाई है एवं तस्कर की पहचान करने में जुटी है. बरामद शराब के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन