ePaper

Jehanabad : प्लेटफाॅर्म नंबर एक से मिला बुजुर्ग का शव

Updated at : 23 Apr 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : प्लेटफाॅर्म नंबर एक से मिला बुजुर्ग का शव

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है. शव की पहचान नहीं हुई है. शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नं एक पर स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय एवं रेल थाना के बीच पानी पीने वाला नल के पास से बरामद हुआ है. जीआरपी द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस द्वारा बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी रहने के कारण लू लगने से मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या है. जीआरपी शव की पहचान कराने में जुटी है. इस मामले में रेल थाने में यूडी कांर्ड दर्ज किया गया है.

रतनी में मारपीट मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने ब्रह्मस्थान गांव में छापेमारी कर मारपीट के आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि दिनेश यादव व उसके पुत्र दीपू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों लोगों के विरुद्ध दिनेश यादव की बहू के द्वारा हमेशा गाली-गलौज व मारपीट करने के पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ये दोनों लोग फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना मिली कि दोनों लोग अपने घर पर आए हुए हैं जिसके बाद पुलिस दोनों लोगों को घर से गिरफ्तार कर थाने लाया जहां पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन