ePaper

Jehanabad : जिले के सभी मध्य व उच्च विद्यालयों में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता

Updated at : 26 Apr 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जिले के सभी मध्य व उच्च विद्यालयों में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता

जिले के 352 मध्य विद्यालय तथा 100 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तीन दिवसीय विद्यालयस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मशाल 2024 का आयोजन हो रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले के 352 मध्य विद्यालय तथा 100 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तीन दिवसीय विद्यालयस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मशाल 2024 का आयोजन हो रहा है. इसमें सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के अंडर-14, 16 के तहत पूर्व में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं नये नामांकित बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद खेल के पांच विधा एथेलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल तथा वॉलीबॉल का आयोजन किया जा रहा है. डीइओ एवं प्रखंड लेखापाल की बैठक में विद्यालयस्तर की प्रतियोगिता का अनुश्रवण करने एवं विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए ओआरएस, नींबू-पानी की व्यवस्था सुबह 7-9 बजे के बीच खेल का आयोजन कराने का निर्देश डीइओ द्वारा दिया गया है.

मशाल 2024 के लिए 45 हजार बच्चों का किया गया रजिस्ट्रेशन

छात्र-छात्राओं को किसी प्रतिकूल परिस्थिति से निबटारे के लिए सभी प्रखंड के पीएचसी को भी पत्र भेजा गया है. विद्यालयस्तर से इन खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एकल एवं सामूहिक विधा में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित कर संकुलस्तरीय, जिला एवं राज्यस्तर के कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कराया जायेगा. चयनित खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार कराया जायेगा ताकि वे राज्यस्तर के ओर से ओलंपिक में शामिल हो सकें. मशाल 2024 के लिए 45 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया है. कक्षा 8 व 10 के विद्यार्थी जो परीक्षा पास कर या अन्य दूसरे कारणों से किसी विद्यालय में नामांकित हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन