Jehanabad : पेंशन के पैसे को लेकर बेटा बहू ने मां के साथ की मारपीट

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : पेंशन के पैसे को लेकर बेटा बहू ने मां के साथ की मारपीट

कड़ौना थाना क्षेत्र के गणेशबिगहा में पेंशन के पैसे को लेकर उत्पन्न विवाद में अपने ही बेटा-बहू ने विधवा मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में गणेशबिगहा की रहने वाले लखमति देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जहानाबाद. कड़ौना थाना क्षेत्र के गणेशबिगहा में पेंशन के पैसे को लेकर उत्पन्न विवाद में अपने ही बेटा-बहू ने विधवा मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में गणेशबिगहा की रहने वाले लखमति देवी ने स्थानीय थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि मेरा पुत्र वीरबहादुर कुमार 24 जून को मुझे पेंशन के पैसे को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया. इस क्रम में उसकी पत्नी नीलम देवी भी वहां आ गयी तथा उनके द्वारा भी मुझे रॉड से मारपीट किया गया, जिससे मेरी आंख पर गहरे जख्म हो गया और आंख से दिखाई देना बंद हो गया. मारपीट के बाद मेरा पोता मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन