Jehanabad News : युवक की संदिग्ध मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 18 May 2026 8:08 AM

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर रोते परिजन

Jehanabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

Jehanabad News (अशोक कुमार) : जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कथित तौर पर उसके ही दोस्तों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान निसरपूरा गाँव निवासी शिवम कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हत्यारों ने फोन कर के दी घरवालों को सूचना!

मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम गांव में रहकर डेकोरेशन का काम करता था तथा उसकी गांव में ही डेकोरेशन की दुकान थी. बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उसकी दुकान में चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे वह परेशान था. परिजनों के अनुसार, 15 मई को शिवम दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसी बीच कुछ देर बाद शिवम के दोस्तों का फोन परिजनों के मोबाइल पर आया. फोन करने वालों ने कथित तौर पर कहा कि हमने शिवम को मार दिया है, उसकी लाश उठाकर ले जाइए.

घर पहुंचकर दो लोगों ने फिर दी मौत की सूचना

परिजनों ने पहले इसे मजाक समझकर अनसुना कर दिया. हालांकि, कुछ देर बाद दो लोग घर पहुंचे और वही बात दोबारा कही. इसके बाद परिजन मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवम की तलाश में निकल पड़े. खोजबीन के दौरान शिवम सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद उसे पटना स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : आरा में आज:  जानें आरा में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन