Arwal News: पछुआ हवा और लू से लोग घरों में कैद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन
Arwal News: पछुआ हवा और लू से लोग घरों में कैद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Arwal News: अरवल में जेठ की गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, 41 डिग्री पहुंचा तापमान जानिए कैसा रहने वाला हैं आज और कल का दिन.

Arwal News: अरवल में जेठ की गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, 41 डिग्री पहुंचा तापमान जानिए कैसा रहने वाला हैं आज और कल का दिन.

विज्ञापन

Arwal News: (निशिकांत) अरवल जिले में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है. पछुआ हवा के साथ भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह 8 बजे के बाद ही सूरज की तपिश और लू का असर महसूस होने लगता है जिससे दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है.

जरूरी काम सुबह या शाम में निपटा रहे लोग

लोग जरूरी कामों को सुबह-सुबह निपटाने की कोशिश करते हैं या शाम के बाद ही बाहर निकलते हैं. जेठ की इस झुलसाती गर्मी में लोग घरों में पंखों और कूलरों के सहारे दुबके रहने को मजबूर हैं. खासकर वृद्ध, बच्चे और बीमार लोगों के लिए यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है.

स्कूल से लौटते बच्चों की हालत खराब

स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. दोपहर में जब वे स्कूल से लौटते हैं तो उनके चेहरे गर्मी से तपे हुए और थके नजर आते हैं. गांवों में छोटे-छोटे तालाब और पोखर सुख चुके है जंगली पशुओं और पक्षियों के लिए भी इसमें पानी नहीं बचा है जिससे पशु और पक्षी बेहाल हैं। वहीं आवारा कुता ठंडक पाने के लिए नाली के पानी में पड़े रहते हैं.

शीतल पेय पदार्थों की मांग में उछाल

जेठ की इस भयंकर गर्मी ने बेल का शर्बत, सत्तू शर्बत, नींबू पानी, गन्ने का रस, तरबूज और खीरे की मांग बढ़ा दी है. बाजार में इन वस्तुओं की बिक्री में भारी उछाल आया है. दुकानदारों का कहना है कि सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. आइसक्रीम और ठंडे पेयों की दुकानें भी गुलजार हैं. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने कहा कि जेठ की गर्मी में लू लगना आम बात है. इससे बचने के लिए लोगों को धूप में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए. शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल और मौसमी फलों का सेवन करना जरूरी है.

Also Read: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त कर दिया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूट रहा लोगों का पसीना

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन