जहानाबाद में हाईवे सुरक्षा पर बड़ा फैसला, एनएच और स्टेट हाईवे पर चार विभाग करेंगे संयुक्त पेट्रोलिंग

हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में मौजूद अधिकारी।
Jehanabad News: जहानाबाद में जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. अब पुलिस, परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग और एनएचआई की संयुक्त टीम हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग करेगी.
Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में गठित जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण नियंत्रण से जुड़े छह महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर कई निर्देश दिए गए.
चार विभागों की संयुक्त पेट्रोलिंग होगी
बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर नियमित निरीक्षण और पेट्रोलिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर चर्चा हुई. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पुलिस, एनएचआई, पथ निर्माण विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके.
अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती
बैठक में हाईवे सेफ्टी जोन में लाइसेंस सत्यापन और अवैध निर्माणों की पहचान को लेकर भी समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने नगर निकायों और पंचायतों द्वारा जारी निर्माण स्वीकृतियों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया. बिना वैध हाईवे क्लीयरेंस के चल रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल स्टॉप वर्क नोटिस जारी करने और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया.
ब्लैक स्पॉट और सुरक्षा संकेतकों का होगा ऑडिट
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर, रंबल स्ट्रिप और चेतावनी बोर्ड की स्थिति का ऑडिट कराया जाए. दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और ट्रॉमा सेंटर कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बैठक में कहा गया कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों से जुड़ा गंभीर विषय है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. जिला प्रशासन ने हाईवे पर अवैध अतिक्रमण हटाने, संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही. बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, एनएचआई, पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










