जहानाबाद में किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान सभा का संघर्ष तेज करने का आह्वान

किसान सभा सम्मेलन में उपस्थित सदस्य
Jehanabad News: जहानाबाद के मखदुमपुर में किसान सभा सम्मेलन में सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। महंगाई, एमएसपी और ऋण माफी पर चर्चा हुई.
Jehanabad News: (रमेश कुमार की रिपोर्ट) मखदुमपुर प्रखंड के मीरा बीघा (हाल्ट) गांव में शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा का जहानाबाद जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया. साथ ही महंगाई, कृषि लागत में वृद्धि और किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की गई.
सम्मेलन की शुरुआत किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अवधेश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन और शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड दिलीप कुमार और शत्रुघ्न प्रसाद ने संयुक्त रूप से की
सरकारी नीतियों पर हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड अवधेश कुमार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियों के कारण आम जनता महंगाई से परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि कृषि लागत लगातार बढ़ रही है। साथ ही बढ़ते अपराध पर भी चिंता व्यक्त की गई.
किसानों की प्रमुख मांगें
- फसलों के लिए लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू किया जाए
- किसानों की एकमुश्त ऋण माफी की व्यवस्था की जाए
- कृषि लागत को नियंत्रित किया जाए
- किसानों की आय सुनिश्चित की जाए
संगठनात्मक निर्णय
जिला मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने राजनीतिक एवं संगठनात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके बाद 15 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया. ओमप्रकाश सिंह जिला अध्यक्ष, दिलीप कुमार जिला सचिव, शत्रुघ्न कुमार संयुक्त सचिव, जगदीश प्रसाद उपाध्यक्ष तथा मिथिलेश कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. साथ ही राज्य सम्मेलन के लिए चार प्रतिनिधियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया.
Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










