विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता नहीं, जहानाबाद में बीस सूत्री बैठक में बोले प्रभारी मंत्री

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 01 Jun 2026 8:33 PM

विज्ञापन

बीस सूत्री बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री जमा खां

Jehanabad News: जहानाबाद समाहरणालय स्थित ग्राम फ्लेक्स भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री समिति) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री सह जहानाबाद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

Jehanabad News: (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) समाहरणालय स्थित ग्राम फ्लेक्स भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री समिति) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. यह बैठक माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री मो. जमां खां की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुई. जहानाबाद आगमन पर माननीय मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया.

डीएम और एसपी समेत तमाम वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी (डीएम), जहानाबाद, पुलिस अधीक्षक (एसपी), जहानाबाद एवं जिले के सभी प्रशासनिक व तकनीकी विभागों के वरीय पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक और जन-कल्याणकारी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया. अधिकारियों ने एक-एक कर अपनी रिपोर्ट प्रभारी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की.

पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता पर प्रभारी मंत्री का विशेष जोर

बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार की किसी भी योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हर कार्य को पूर्णतः पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आम लोगों तक इसका सीधा और त्वरित लाभ पहुंच सके. माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है. मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप जिले की आधारभूत संरचनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति दी जा रही है.

कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आपसी समन्वय पर बल

प्रभारी मंत्री ने बैठक में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही जिले में अमन-चैन और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय पर विशेष बल दिया गया. उन्होंने कहा कि अधिकारी और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करें ताकि जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो और विकास कार्यों में कोई बाधा न आए.

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन