घोसी अंचल कार्यालय में जनता दरबार, पांच भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई करते सीओ
Jehanabad News: घोसी अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पांच भूमि विवाद मामलों की सुनवाई हुई. तीन मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया, जबकि दो मामलों की सुनवाई अगली तिथि पर होगी.
Jehanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट) भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को घोसी अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) सुधीर तिवारी ने की. जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए.
5 मामले की हुई सुनवाई,3 का मौके पर निष्पादन
अंचल अधिकारी सुधीर तिवारी ने बताया कि जनता दरबार में कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई. इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को तत्काल राहत मिली. वहीं दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच की जरूरत होने के कारण उनकी सुनवाई अगली निर्धारित तिथि तक स्थगित कर दी गई.
उन्होंने बताया कि जनता दरबार के दौरान भूमि संबंधी तीन नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दर्ज कर संबंधित राजस्व कर्मचारियों को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है लक्ष्य: सीओ
जनता दरबार में अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस अवसर पर सीओ ने कहा कि सरकार की पहल पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि भूमि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










