Jehanabad News: वैना में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. श्री प्रभंजनानंद जी महाराज

प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. श्री प्रभंजनानंद जी महाराज

Jehanabad News: जिले के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया. कथावाचक डॉ. प्रभंजनानंद जी महाराज ने कृष्ण-सुदामा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया.

विज्ञापन

Jehanabad News (अश्विनी कुमार की रिपोर्ट): जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदनगंज प्रखंड के वैना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया. इस दौरान कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.

प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. श्री प्रभंजनानंद जी महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि भगवान को सच्चे मन से पुकारने पर वे सदैव अपने भक्तों की सहायता के लिए उपस्थित रहते हैं.

महाभंडारे में जुटेंगे भारी भारी संख्या में श्रद्धालु

कथा समापन के बाद शनिवार को भव्य महाभंडारा का आयोजन किया गया है. आयोजकों के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध घी से बने महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है. पिछले सात दिनों से चल रहे धार्मिक आयोजन के कारण वैना और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना रहा. यज्ञ स्थल के आसपास पूजा-पाठ और प्रसाद की कई अस्थायी दुकानें सजने से पूरा इलाका धार्मिक मेले में तब्दील हो गया था.

यजमान समेत ग्रामीण रहे मौजूद

कथा के यजमान में जितेंद्र सागर, आशुतोष, विपिन, राहुल और कन्हैया राज शामिल रहे. वहीं आयोजन को सफल बनाने में धनंजय शर्मा, संजय शर्मा, सोनू विराट, विकास कुमार, छत्रपति शर्मा, उपेंद्र शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, नीरज, चंदन, प्रकाश पांडे, विशाल, करण, निरंजन उर्फ वादे, नीतीश, धीरज, अर्जुन और अमन सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे रहे.

Also Read: Jehanabad News: दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्कू उर्फ रावण न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन