जहानाबाद नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित : संजय यादव निर्विरोध निर्वाचित, रश्मि और संजीव ने बड़े अंतर से मारी बाजी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 May 2026 12:37 PM

विज्ञापन

जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों के साथ निर्वाचित सदस्य.

Jehanabad News संजय यादव निर्विरोध, रश्मि देवी 23 वोटों से और संजीव कुमार 13 वोटों से जीत दर्ज किया.

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट)

जहानाबाद नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की सरगर्मी परिणामों की घोषणा के साथ ही शांत हो गई. इस रोमांचक मुकाबले में जहां ग्रुप-1 से संजय कुमार यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, वहीं बाकी बचे दो पदों के लिए हुए सीधे मुकाबले में रश्मि देवी और संजीव कुमार ने अपने प्रतिद्वंदियों को भारी मतों के अंतर से शिकस्त देकर शानदार बाजी मार ली है.

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जहानाबाद के एसडीओ (SDO) सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और जीत का सर्टिफिकेट सौंपा.

संजय अकेले किए थे नामांकन दाखिल

नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों में से ग्रुप-1 की सीट पर जहानाबाद नगर परिषद वार्ड संघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने अकेले नामांकन दाखिल किया था. उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा पर्चा न भरे जाने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया.

रश्मि देवी ने नूतन देवी को 23 मतों से रौंदा

ग्रुप-2 सीट के लिए वार्ड संख्या 29 की पार्षद रश्मि देवी और वार्ड संख्या 30 की पार्षद नूतन देवी के बीच सीधा मुकाबला था। मतों की गिनती के बाद रश्मि देवी ने एकतरफा जीत दर्ज की. रश्मि देवी को 27 वोट मिले जबकि नूतन देवी को 04 वोट मिले.

संजीव कुमार उर्फ बबलू ने प्रकाश को 13 वोटों से हराया

ग्रुप-3 सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प था, जहां वार्ड संख्या 11 के पार्षद संजीव कुमार उर्फ बबलू और वार्ड संख्या 22 के पार्षद प्रकाश कुमार आमने-सामने थे. यहां भी संजीव कुमार ने प्रतिद्वंदी को आसानी से पछाड़ दिया. संजीव कुमार को 22 वोट मिले. वहीं प्रकाश कुमार को 09 वोट आए.

शपथ ग्रहण के साथ प्रक्रिया संपन्न

मतगणना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने तीनों विजयी प्रत्याशियों संजय कुमार यादव, रश्मि देवी और संजीव कुमार के नामों की आधिकारिक घोषणा की. इसके तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तीनों नवनिर्वाचित सदस्यों को सर्टिफिकेट देकर विधि-विधान से शपथ दिलाई गई. मौके पर विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

Also Read: कनौली गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन