ePaper

Jehanabad : 35 लोगों को लौटाया गया मोबाइल

Updated at : 24 Apr 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : 35 लोगों को लौटाया गया मोबाइल

पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल सुपुर्द किया गया.

विज्ञापन

अरवल. पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल सुपुर्द किया गया. एसपी इमामुल हक मैगनु के द्वारा कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया. इस संबंध में एसपी ने बताया कि इसके पूर्व में भी जिला के पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 181 लोगों को मोबाइल फोन सुपुर्द किया जा चुका है. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वामित्व का सत्यापन कर मोबाइल फोन लौटी गयी है, इससे उनके चेहरे पर खोया हुआ मुस्कान लौट गयी है. उन्होंने अपील किया है कि मोबाइल खो जाने पर पुलिस द्वारा जारी ऐप पर अपना खुद से कम्प्लेन दर्ज कर उसकी प्राप्ति रसीद अपने निकटतम थाने में जमा कर दें, ताकि आपका फोन पुलिस प्रशासन द्वारा खोज कर आपको सुपुर्द किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन