ePaper

Jehanabad : भीषण गर्मी और लू से जिले में बढ़ी अगलगी की घटनाएं

Updated at : 26 Apr 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : भीषण गर्मी और लू से जिले में बढ़ी अगलगी की घटनाएं

जिले में भीषण गर्मी ने ऐसा कहर बरपाया है कि इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक हांफ रहे हैं. भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच आग लगी की घटना अचानक बढ़ गई है. श

विज्ञापन

जहानाबाद. जिले में भीषण गर्मी ने ऐसा कहर बरपाया है कि इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक हांफ रहे हैं. भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच आग लगी की घटना अचानक बढ़ गई है. शुक्रवार की रात शहर के श्री कृष्ण महिला कॉलेज के निकट एक मैरेज हॉल में भीषण आग लग गयी. इस घटना के अलावा शनिवार को जिले में छोटी-मोटी अगलगी की तीन अन्य घटनाएं भी हुई हैं. घोसी प्रखंड के गोड़सर गांव में शनिवार को गेहूं की खेत में आग लगने से हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. वहीं हुलासगंज के सुल्तानपुर गांव के ब्रह्मस्थान के निकट भूसे के पुंज में आग लग गया. इधर, जहानाबाद प्रखंड की वभना के निकट झलास में आग गयी. जब से गर्मी ने अपना विकराल रूप धारण किया है जिसके कारण हीट वेव और लू चलने लगी है, तब से जिले में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई हैं. 19 अप्रैल को जिले में अगलगी की सबसे अधिक 23 घटनाएं हुई थीं. जबकि 23 तारीख को अगलगी की 20 घटनाएं हुई हैं. प्रतिदिन फायर ब्रिगेड को अमूमन 10 से 12 आग लगने की सूचना मिल रही है. एक अनुमान के मुताबिक इस महीने अब तक आग लगी कि छोटी बड़ी करीब 100 घटनाएं हो चुकी हैं. इससे पहले शुक्रवार को शहर के होरिलगंज मुहल्ले में वत्तीस भंवरिया के निकट एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लगने के कारण लगभग 30 से 40 लाख रुपए मूल की संपत्ति जल का नष्ट हो गई. दमकल की चार गाड़ियों को आग बुझाने के लिए 2 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी. इनमें ज्यादातर झुग्गी झोपड़ी में बनी दुकान, गुमटियां, कर्कट की सीट से बनाई गई दुकान और फुटपाथ की दुकान थी. यह सब रेलवे लाइन और सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकान थी जिसमें गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे. झोंपड़ियों के पीछे से लगी आग ने पहले एक झोंपड़ी को पकड़ा और उसके बाद देखते-देखते धूं-धूं कर एक दर्जन से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं गुरुवार को हुलासगंज प्रखंड के कोकरशाह बिशुनपुर और लोदीपुर गांव में भीषण आग लगी की घटना हुई जिसमें करीब 30 बीघा खेत में लगाई गई गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन