Jehanabad : एफएमडी राउंड-5 टीकाकरण अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : एफएमडी राउंड-5 टीकाकरण अभियान शुरू

शहर स्थित कृष्ण गौशाला प्रांगण में एसडीओ अनिता कुमारी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर पशुओं को खुरपका एवं मुंहपका रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान एफएमडी राउंड-5 का विधिवत शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. शहर स्थित कृष्ण गौशाला प्रांगण में एसडीओ अनिता कुमारी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर पशुओं को खुरपका एवं मुंहपका रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान एफएमडी राउंड-5 का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार द्वारा गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए एसडीओ से अनुरोध किया गया. केंद्र प्रायोजित टीकाकरण अभियान की अवधि 25 दिन निर्धारित की गयी है, जिसके तहत गौ व भैंस जाति के पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण घर-घर जाकर किया जायेगा. जिले को कुल 2,10,900 खुराक टीकौषधि आवंटित की गयी है, जिसमें से 10 प्रतिशत खुराक बूस्टर डोज के रूप में उन पशुओं को दी जायेगी, जिन्हें पहले ही प्राथमिक डोज दी जा चुकी है. यह बूस्टर डोज़ प्राथमिक डोज़ के एक माह के भीतर दी जानी है. टीकाकरण से पशुओं की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे खुरपका-मुंहपका जैसे संक्रामक एवं वायरस जनित रोगों से प्रभावी बचाव होता है. यह बीमारी हवा, धूल, मिट्टी एवं आहार के माध्यम से एक पशु से दूसरे में अत्यंत शीघ्रता से फैलती है. बीमारी गंभीर हो जाने पर पशुओं की मृत्यु तक हो सकती है या फिर दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक एवं मानसिक क्षति होती है. अतः टीकाकरण ही सर्वोत्तम बचाव है. इस अवसर पर पशुपालकों को उक्त जानकारी देते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी ने एसडीओ को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में गोशाला के कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ रानी कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, निजी वैक्सीनेटर व गोशाला के अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन