Jehanabad : खलिहान में लगी आग, पुआल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : खलिहान में लगी आग, पुआल जलकर राख

रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के दोरा गांव निवासी मजदूर किसान भगलू रविदास के खलिहान के आग लग जाने के कारण पांच बीघे की पुआल जल कर राख हो गया. सूचना मिलते ही अग्निशमन की तीन गाड़ी यदि समय पर नहीं पहुंचती तो यह आग भयावह रूप ले सकता था.

विज्ञापन

करपी. रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के दोरा गांव निवासी मजदूर किसान भगलू रविदास के खलिहान के आग लग जाने के कारण पांच बीघे की पुआल जल कर राख हो गया. सूचना मिलते ही अग्निशमन की तीन गाड़ी यदि समय पर नहीं पहुंचती तो यह आग भयावह रूप ले सकता था. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर अचानक खलिहान से आग की लपेटे निकलने लगी. आग की लपेटे निकलते देख शोरगुल मचाने पर ग्रामीण विभिन्न संसाधनों के माध्यम से आग को बुझाने का प्रयास करते हुए इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ी पहुंच आग पर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो तेज चल रही हवा के कारण आग और भयावह रूप धारण कर सकता था. पीड़ित परिवार मजदूर था जो दूसरे किसान की जमीन को मनी व बटाईदार पर लेकर खेती करता था.

पूर्व मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि वह काफी निर्धन परिवार था. मजदूरी कर घर गृहस्थी चलाता था. पूर्व ने सीओ से क्षति का आकलन करते हुए मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन