Jehanabad : गांवों में भाकपा-माले ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

भाकपा-माले के 56वां स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर, हेलारपुर, चिरारीबिगहा, सेवाविगहा गांव में मनाया गया. पार्टी का झंडाेत्तोलन कर शहीद वेदी पर फूल-माला चढ़ाकर तथा शहीदों की याद में एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
कुर्था. माले के 56वां स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर, हेलारपुर, चिरारीबिगहा, सेवाविगहा गांव में मनाया गया. पार्टी का झंडाेत्तोलन कर शहीद वेदी पर फूल-माला चढ़ाकर तथा शहीदों की याद में एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. पार्टी का स्थापना दिवस के मौके पर साथियों को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव अवधेश यादव ने कहा कि पार्टी की स्थापना 22 अप्रैल 1969 ई को लेनिन के जन्मदिन पर हुआ था जो कि लेनिन का जन्म उत्सव का 155वीं सालगिरह भी मनाया गया. पार्टी केंद्रीय कमेटी का आह्वान पत्र पढ़ा गया, आह्वान पत्र में कहा गया है कि पार्टी स्थापना दिवस 30 अप्रैल तक गांव के हरेक ब्रांच में मनाया जाये और पार्टी और लेनिन तथा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का बताये रास्ते पर चलते हुए संविधान के बारे में बताया जाये. आगे उन्होंने कहा कि चारु मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना हुआ था. उन्होंने अपने खून-पसीना से सींच कर पार्टी को खड़ा किया है और बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है. स्मार्ट मीटर तथा घरेलू गैस से लोग त्रस्त हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




