Jehanabad : मोरहर नदी से युवक का शव बरामद, पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : मोरहर नदी से युवक का शव बरामद, पसरा मातम

शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज गांव स्थित मोरहर नदी पुल के समीप से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. बरामद शव की पहचान बीरोबिगहा गांव निवासी संजय दास 38 वर्ष के रूप में हुई.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज गांव स्थित मोरहर नदी पुल के समीप से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया. बरामद शव की पहचान बीरोबिगहा गांव निवासी संजय दास 38 वर्ष के रूप में हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक सोमवार की सुबह काम पर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन सुबह तक कोई अता-पता नहीं चला इसके बाद मृतक के परिजन ढूंढते-ढूंढते थाने तक पहुंच गये लेकिन उक्त युवक का कोई अता पता नहीं चल सका. हालांकि 10 बजे के आसपास उसका शव नदी में छहलाया, तब ग्रामीणों की नजर पड़ी आनन- फानन में ग्रामीण शव को बाहर निकाले तब उसकी पहचान संजय दास के रूप में हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन