Jehanabad : मां के डांटने पर किशोरी ने खाया जहर, पीएमसीएच रेफर
Author Mintu kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले में मां द्वारा किसी बात पर डांट दिये जाने के कारण 13 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
विज्ञापन
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मुहल्ले में मां द्वारा किसी बात पर डांट दिये जाने के कारण 13 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जाता है कि निशु कुमारी को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट-फटकार की जिसके बाद गुस्से में आकर निशु ने जहर खा लिया. जहर खाने की जानकारी मिलने पर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










