जहानाबाद में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

स्कूली बस और ट्रक में टक्कर
पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर मई हाल्ट के निकट भीषण सड़क हादसा हुआ है, ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है, हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
Jehanabad Accident: (संजय अनुराग) पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर मई हाल्ट के निकट भीषण सड़क हादसा हुआ है, ट्रक और स्कूली बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है, हादसे में ट्रक ड्राइवर और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया है.
स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर
ड्राइवर की स्थिति गंभीर है जैसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. जबकि बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बस में सवार कुछ अन्य बच्चों को भी चोट आने की खबर मिल रही है. जानकारी अनुसार बस पर करीब 30 बच्चे सवार थे. स्कूली बस डीडी गोयनका पब्लिक स्कूल गया की है. जो जहानाबाद से बच्चों को लेकर गया जा रही थी. बताया जा रहा है कि मई हाल्ट के निकट एक बच्ची बस पर चढ़ रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद पलटा ट्रक
बताया जाता है कि बस रॉन्ग साइड में खड़ी थी. इस टक्कर के बाद ट्रक उलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक अजय कुमार जहानाबाद के घोसी थाना अंतर्गत सरिसताबाद का रहने वाला है. स्कूल की बस पर चढ़ रही बच्ची मानसी कश्यप के अलावा सवार दो बच्चे अन्य बच्चे हसीर कादरी और यूसुफ कादरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
ट्रक डाइवर की हालत नाजुक
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. जहां घायलों का इलाज जारी है. ट्रक ड्राइवर की स्थिति गंभीर होने का कारण उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. बच्ची मानसिक कश्यप को सिर में चोट है जिसके कारण उसके गार्जियन पटना ले जा रहे हैं. बस चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जहानाबाद के लोग चिंतित हैं.
Also Read: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










