Jehanabad : दुर्घटना में घायल तीसरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : दुर्घटना में घायल तीसरे मजदूर की इलाज के दौरान मौत

रविवार को औरंगाबाद–अरवल नेशनल हाइवे पर महेंदिया के समीप टेम्पो और टाटा मैजिक स्कूल वाहन की आमने-सामने टक्कर में सोमवार को तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गयी.

विज्ञापन

रतनी. रविवार को औरंगाबाद–अरवल नेशनल हाइवे पर महेंदिया के समीप टेम्पो और टाटा मैजिक स्कूल वाहन की आमने-सामने टक्कर में सोमवार को तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गयी. मृतक की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के सेंधवां गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू मांझी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार पप्पू मांझी अपने सात साथियों के साथ टेम्पो से महेंदिया स्थित मां कामाख्या कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे. इसी दौरान महेंदिया के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक स्कूल वाहन और टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में मटुकचक गांव निवासी राजा बिंद और मिथिलेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि छह लोग घायल हुए थे. घायलों में पप्पू मांझी, साधु मांझी सहित तीन लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया था. इलाज के दौरान सोमवार को पप्पू मांझी ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. पप्पू मांझी भाकपा माले कोर कमेटी के सदस्य भी थे. शव गांव पहुंचने पर भाकपा माले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. पार्टी का झंडा ओढ़ाकर शव यात्रा निकाली गयी और अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, आरवाईए जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे.

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन