Jehanabad : सूर्य मंदिर के पास तालाब से शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सूर्य मंदिर के पास तालाब से शव बरामद

नगर पंचायत क्षेत्र के सूर्य मंदिर के बगल स्थित तालाब से सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

काको. नगर पंचायत क्षेत्र के सूर्य मंदिर के बगल स्थित तालाब से सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान पटना जिले के फुलवारीशरीफ निवासी रोहन पासवान के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि रोहन काको स्थित पासवान टोली में अपने ससुराल आया हुआ था. सोमवार शाम तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जतायी है. उनका कहना है कि रोहन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. युवक की मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन