Jehanabad : चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शहर में बढ़ती चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन

जहानाबाद. शहर में बढ़ती चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. एएसपी मनोज पांडेय ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर आप लंबी अवधि के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि आपके घर पर पुलिस की निगाह रहे और सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर पुलिस की चहलकदमी होती रहे. पुलिस पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा है कि शहर को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय जरूरी है. लोगों को हिदायत करते हुए पुलिस ने कहा है कि अगर लंबी अवधि के लिए घर छोड़कर जा रहे हैं तो आस -पड़ोस में बसे विश्वासी पड़ोसी को जानकारी देकर जाएं, ताकि घर के आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति की चहलकदमी हो तो पड़ोसी पूछताछ कर सके. पुलिस ने अपील की है कि बाहर जाने पर लाइट को घर में जलते न छोड़े इससे पहचान होती है कि घर में कोई भी व्यक्ति नहीं है और घर खाली है. ऐसे में चोर गिरोह मकान की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस का कहना है कि घर छोड़ने से पहले नकद, कीमती आभूषण को सुरक्षित स्थान पर रख कर घर से निकले. संभव हो तो घर के बाहर सीसीटीवी लगाए. जारी एडवाइजरी में पुलिस ने कहा है कि सजग नागरिक बनकर जहानाबाद को स्वच्छ बनाने में आम लोगों का सहयोग अनिवार्य है. कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके आसपास घूमते नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस विभाग के डिजिटल प्लेटफार्म डायल 112 एवं स्थानीय थाने की पुलिस को दें ताकि संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन