Jehanabad : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक  की गयी जान

थाना क्षेत्र के हाजीपुर- बरबट्टा गांव के समीप शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना मे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

काको. थाना क्षेत्र के हाजीपुर- बरबट्टा गांव के समीप शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना मे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक नालंदा जिले का सूरज कुमार बाताया जाता है. घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज अपनी बाइक पर सवार होकर जहानाबाद से नालंदा अपने घर जा रहा था जहां हाजीपुर तथा बरबट्टा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन से आमने- सामने की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन