नल-जल योजना की शिकायत पड़ी भारी, अरवल में ऑपरेटर पर युवक की पिटाई का आरोप

Author Nishikant kumr|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिले के सचई गांव में नल-जल योजना को लेकर हुई मारपीट की घटना ने सनसनी फैला दी है. पेयजल आपूर्ति की शिकायत करने पर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का आरोप है. दोनों घायल युवकों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के सचई गांव में नल-जल योजना को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. गांव के दो युवकों ने आरोप लगाया है कि पेयजल आपूर्ति की शिकायत करने पर नल-जल ऑपरेटर और उसके साथियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

वार्ड 11 में ठप है नल-जल योजना

ग्रामीणों के अनुसार सचई पंचायत के वार्ड संख्या-11 में कई दिनों से नल-जल योजना बंद पड़ी है. गांव का चापाकल भी खराब हो चुका है, जिससे लोगों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है.

शिकायत के बाद धमकी और फिर मारपीट का आरोप

पीड़ित किशन कन्हैया और उनके भाई शिवम कुमार ने बताया कि उन्होंने पानी की समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत की थी. साथ ही ऑपरेटर द्वारा धमकी दिए जाने की सूचना कुर्था थाना को भी दी थी. आरोप है कि इसी से नाराज होकर नल-जल ऑपरेटर गुलेश राम और उसके साथियों ने कुर्था जाने के दौरान दोनों भाइयों के साथ मारपीट की.

घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

मारपीट में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पहले कुर्था पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डीएम और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद पीड़ित किशन कन्हैया ने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन