Jehanabad : कार व बाइक की टक्कर में युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कार व बाइक की टक्कर में युवक जख्मी

जहानाबाद-हुलासगंज मुख्य सड़क मार्ग पर काको थाना क्षेत्र के धरहरा सूर्य मंदिर के समीप शनिवार की रात कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक गया जिला अंतर्गत महकार थाना क्षेत्र के अतियावां गांव के आजाद कुमार बताया जाता है.

विज्ञापन

घोसी. जहानाबाद-हुलासगंज मुख्य सड़क मार्ग पर काको थाना क्षेत्र के धरहरा सूर्य मंदिर के समीप शनिवार की रात कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक गया जिला अंतर्गत महकार थाना क्षेत्र के अतियावां गांव के आजाद कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि जख्मी आजाद कुमार शनिवार की रात्रि अपने बाइक पर सवार होकर जहानाबाद की ओर से अपने घर अतियावां जा रहा था तभी जहानाबाद-हुलासगंज मुख्य सड़क मार्ग पर काको थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई जिसमें आजाद कुमार जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन