Jehanabad : लोक अदालत की सफलता के लिए डीजे ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : लोक अदालत की सफलता के लिए डीजे ने की बैठक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने अपने प्रकोष्ठ में जहानाबाद व अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने अपने प्रकोष्ठ में जहानाबाद व अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की. अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्रजेश कुमार ने बैठक में उपस्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट को कहा कि 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी सुलहनीय आपराधिक मामलों को ज्यादा से ज्यादा निष्पादन बढ़ाने का सुनिश्चित करें. अब तक उपलब्ध प्रतिदिन प्री-सीटिंग के माध्यम से निष्पादित किये मामले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जहानाबाद 15, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम 11, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी 13, कुमारी डिंपी 6, अंकित रंजन 12, आलोक कुमार 5 तथा अरवल जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के 17, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 4, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अरवल 3, मुंशीफ सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी 6 कल 92 मामले निष्पादन हो चुके हैं. पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत की तुलना में काफी कम है, इसके लिए और तेजी से सार्थक पहल साथ-साथ की जाये. प्रधान जिला जज ने यह भी कहा कि सभी न्यायालय में अधिकार मित्र को नोटिस वितरण करने का कार्य के सहयोग के लिए किया जा चुका है, इसका पूरा सहयोग प्राप्त करें. पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में किये गये निष्पादन मामलों से अधिक मामलों का निबटारा कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसे हासिल करने के लिए हम सभी सार्थक पहल करें. आमजनों को इसका लाभ मिले, इसके लिए सभी को विधिक मापदंडों को पूरा करते हुए लचीला रुख अपनाना होगा, तभी ज्यादा मामला निस्तारित किया जा सकता है. बैठक में रंजीत कुमार सचिव, कौशलेंद्र कुमार शुक्ला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर दंडाधिकारी प्रथम अदिति कुमारी, अंकित रंजन एवं आलोक कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन