अरवल में डीएम के जनता दरबार में पहुंचीं भूमि विवाद और अतिक्रमण की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
डीएम का जनता दरबार  | Prabhat Khabar Network

डीएम का जनता दरबार

अरवल में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी जमीन विवाद, अतिक्रमण और प्रताड़ना जैसी कई समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, वहीं शेष मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश मिला.

विज्ञापन

Arwal Janata Darbar: जिला पदाधिकारी अमृषा बैस ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा. प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, प्रताड़ना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना और ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित मामले शामिल थे. जनता दरबार में आए अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

जमीन से बेदखल करने की शिकायत

कलेर प्रखंड के गोपालपुर गांव निवासी मंगेश्वरी देवी ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके तीन पुत्र अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उन्होंने उन्हें उनकी खरीदी हुई जमीन से भी बेदखल कर दिया है. उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अरवल, अंचलाधिकारी कलेर और थाना प्रभारी कलेर को भूमि विवाद का निष्पादन कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

अतिक्रमण हटाने की मांग

रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के अलावलचक गांव निवासी इन्द्रसेन सिंह ने जनता दरबार में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी रैयती जमीन के सामने कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है. उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की. इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी अरवल और थाना प्रभारी अरवल को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

त्वरित समाधान पर जोर

जनता दरबार के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा. जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन