जहानाबाद: घोसी में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब जब्त, सड़ाया गया महुआ मीठा नष्ट

Author Sunil kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

घोसी पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घोसी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर महुआ शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले महुआ मीठा को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिला के घोसी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 35 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की. पुलिस ने मिल्कीपर गांव से 20 लीटर तथा अहियासा मुसहरी से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की. इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग के लिए तैयार भारी मात्रा में सड़ रहे महुआ मीठा को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए.

शराब बनाने की सामग्री भी की गई नष्ट छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर गड्ढों और ड्रमों में सड़ाकर रखे गए महुआ मीठा को नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण नहीं किया जा सके. बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अभियान रहेगा लगातार जारी घोसी थाना पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या कारोबार होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन