जहानाबाद की DM Chhiring Y. Bhutia ने मॉडल विलेज के कामों की समीक्षा की, आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेगी अलग पहचान

Updated:
विज्ञापन

डीएम छिरिंग वाई. भूटिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

DM Chhiring Y. Bhutia : जहानाबाद की जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी. मॉडल विलेज को बेहतर बनाने और आंगनवाड़ी केंद्रों को खास पहचान देने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

DM Chhiring Y. Bhutia : जहानाबाद की जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में पंचायत आधारभूत संरचना, मरम्मति एवं मॉडल विलेज से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में 13 ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

मॉडल विलेज के कार्यों पर जोर

समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक भवन, गली-नाली, नल-जल और पंचायत सरकार भवन सहित विभिन्न घटकों के कार्यों की स्थिति पर जानकारी ली गई. जिला पदाधिकारी ने इन कार्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाने पर जोर दिया.

डीएम छिरिंग वाई. भूटिया
डीएम छिरिंग वाई. भूटिया

कार्य की फोटो और वीडियो अनिवार्य

जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक मरम्मति और जीर्णोद्धार कार्य का Before–Present–After फोटो एवं वीडियो डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया. इसमें कार्य की स्थिति के साथ दिनांक और समय का भी उल्लेख करने को कहा गया.

आंगनवाड़ी केंद्रों को मिलेगी अलग पहचान

सभी जीर्णोद्धारित आंगनवाड़ी केंद्रों में एक समान “पेंसिल मॉडल” विकसित करने का निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को एक विशिष्ट पहचान देना है.

डीएम छिरिंग वाई. भूटिया कार्यालय में बैठक करते हुए
डीएम छिरिंग वाई. भूटिया कार्यालय में बैठक करते हुए

पदाधिकारी करेंगे क्षेत्र का भौतिक सत्यापन

जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जांच की जा सकेगी.

गुणवत्तापूर्ण कार्य बने मॉडल विलेज की पहचान

समीक्षा के दौरान योजना तैयार करने से लेकर उसके क्रियान्वयन तक गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. मॉडल विलेज की पहचान बेहतर और गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना से सुनिश्चित करने की बात कही गई.

ALSO READ : कभी बास्केटबॉल खेलती दिखीं, अब क्लासरूम में छात्रों के बीच बैठकर पढ़ाई सुनती नजर आईं जहानाबाद DM

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन