जहानाबाद हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट, समाहर्ता आवास समेत प्रमुख स्थलों पर लग रहे सीसीटीवी कैमरे

Updated:
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा लगने कर्मी | Prabhat Khabar Network

सीसीटीवी कैमरा लगने कर्मी | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद जिले में गुरुवार को छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Jehanabad News : जहानाबाद जिले में गुरुवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं, पथराव और उपद्रव के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. शुक्रवार को समाहर्ता आवास के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया.

उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों पर रहेगी पैनी नजर प्रशासन द्वारा समाहर्ता आवास सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रदर्शन के दौरान हुआ था जमकर उपद्रव गौरतलब है कि गुरुवार को छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान समाहर्ता आवास के समीप उपद्रव हुआ, जिसमें मुख्य द्वार पर लगी नेम प्लेट, अन्य सरकारी संपत्तियों और सड़क के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

पथराव में पुलिसकर्मी हुए थे घायल प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने लगे थे. इसके बाद हुई पथराव की घटना में टाउन इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग भी करनी पड़ी थी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.



विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन