ePaper

Jehanabad : 963 अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़, 300 रहे सफल

Updated at : 01 Jul 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : 963 अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़, 300 रहे सफल

जिले में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन को शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा के लिए कुल 1398 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए गए थे,

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जिले में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन को शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा के लिए कुल 1398 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किए गए थे, जिनमें से 963 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. परीक्षा की प्रथम चरण में आयोजित 1600 मीटर दौड़ में 408 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इन सफल अभ्यर्थियों की ऊंचाई एवं सीना माप की जांच की गई, जिसमें निर्धारित मापदंड को पूर्ण नहीं कर पाने के कारण 77 अभ्यर्थी असफल घोषित हुए. इसके बाद शेष 331 अभ्यर्थियों ने ऊंची कूद, लंबी कूद तथा गोला फेंक जैसे अन्य शारीरिक परीक्षणों में भाग लिया. इन परीक्षणों के उपरांत चिकित्सकीय परीक्षण में 31 अभ्यर्थी असफल पाए गए, जबकि 300 अभ्यर्थी चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किए गए. अतः कुल 300 अभ्यर्थियों को दैनिक रूप से सफल घोषित किया गया. अपीलीय कोषांग के समक्ष कुल 05 अपीलें प्राप्त हुईं, जिन्हें निष्पादित कर लिया गया. साथ ही, चिकित्सकीय रूप से असफल पाए गए 31 अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थियों ने पुनः परीक्षण के लिए अपीलीय कोषांग में अपील दायर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन