ePaper

Jehanabad : खजुरबाना में पोता ने दादा-दादी को मारपीट कर किया घायल

Updated at : 30 Jun 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : खजुरबाना में पोता ने दादा-दादी को मारपीट कर किया घायल

शकूराबाद थाना क्षेत्र के खजुरबाना गांव में जमीनी विवाद में पोता ने दादा-दादी को पिटाई कर सिर फोड़ दिया.

विज्ञापन

रतनी. शकूराबाद थाना क्षेत्र के खजुरबाना गांव में जमीनी विवाद में पोता ने दादा-दादी को पिटाई कर सिर फोड़ दिया. मारपीट मामले में खजुरबाना गांव निवास रघुनंदन यादव ने लिखित आवेदन देकर पोता प्रेमन और राहुल कुमार व बहू देवंती देवी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है. रघुनंदन यादव ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरे नाम से पैतृक जमीन है और उस जमीन को मेरा पोता व बहू कब्जा करना चाहते है. विरोध करने पर मुझे व मेरी पत्नी सुकेशरी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया है. इस मामले में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि घायल रघुनंदन यादव व सुकेशरी देवी को रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद में इलाज कराया गया है. आवेदन मिला है मामले को जांच की जा रही है. शीघ्र आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन