ePaper

Jehanaad : नियमों की अनेदखी कर ट्रैक्टरों से खुले में बालू व गिट्टी की हो रही ढुलाई

Updated at : 19 Jan 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanaad : नियमों की अनेदखी कर ट्रैक्टरों से खुले में बालू व गिट्टी की हो रही ढुलाई

जिले में ट्रैक्टर चालकों द्वारा खनन विभाग के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नियम के विपरीत ट्रैक्टर के डाले में बिना ढके ही गिट्टी, बालू और मिट्टी की ढुलाई की जा रही है, जिससे सड़कों पर भारी मात्रा में धूलकण फैल रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. जिले में ट्रैक्टर चालकों द्वारा खनन विभाग के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नियम के विपरीत ट्रैक्टर के डाले में बिना ढके ही गिट्टी, बालू और मिट्टी की ढुलाई की जा रही है, जिससे सड़कों पर भारी मात्रा में धूलकण फैल रहा है. इसका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है. बताते चलें कि खनन विभाग द्वारा सभी ट्रैक्टर चालकों को ट्रैक्टर के डाले में गिट्टी, बालू व मिट्टी को लोड करने के बाद उसको तिरपाल से ढक लेने का निर्देश जारी किया था तथा उसको तिरपाल से ढकने के बाद बांधकर ही परिचालन करने का निर्देश निर्गत है लेकिन जिले में एक भी ट्रैक्टर चालकों द्वारा नियम का पालन नहीं किया जा रहा है तथा खुले डाले में ही बालू, गिट्टी एवं मिट्टी को ढोया रहा है जिसका परिणाम यह है कि सड़कों पर यहां- वहां धूलकण जमा हो जाती है. गंतव्य स्थान पर ट्रैक्टर चालक डाले में गिट्टी, बालू एवं मिट्टी को लोड करता है और वहां से उसको पहुंचाने के लिए जितनी भी दूरी तय करती है, खुला डाला ही रहता है और यहां- वहां गिट्टी का कण, बालू एवं मिट्टी गिरते आता है जो सड़कों पर फैल जाता है और धूलकण में तब्दील हो जाता है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ जाता है. हल्की हवा चलते ही धूलकण लोगों की आंखों में पड़ने लगता है. खनन विभाग द्वारा सभी ट्रैक्टर चालकों को गिट्टी, बालू और मिट्टी को लोड करने के बाद तिरपाल से ढक कर रस्सी से बांधकर परिचालन करने का निर्देश जारी किया था. इसके खिलाफ कई बार अभियान भी चलाया गया है और पकड़ाये जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाती है लेकिन इसका असर ट्रैक्टर चालकों पर नहीं दिखता है. शहरी क्षेत्र में ही रोजाना दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर बालू, मिट्टी एवं गिट्टी लोड कर गुजरते रहती है और कहीं भी ट्रैक्टर चालक द्वारा मिट्टी, गिट्टी एवं बालू लोड करने के बाद तिरपाल से नहीं बांधा जा रहा है. क्या कहते हैं पदाधिकारी सभी ट्रैक्टर चालकों को गिट्टी, बालू एवं मिट्टी के लोड करने के बाद उसे तिरपाल से ढक कर रस्सी से बांध कर ही परिचालन करने का निर्देश निर्गत है. नियम के तोड़ने वाले के खिलाफ अभियान चलाया जाता है और पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाती है. अभियान को और तेज किया जायेगा. अनिल कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, जहानाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन